मनोरंजन

प्रियंका को याद आई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, शेयर की थ्रोबैक फोटो

SANTOSI TANDI
14 April 2024 7:58 AM GMT
प्रियंका को याद आई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, शेयर की थ्रोबैक फोटो
x
मुंबई : प्रियंका चोपड़ा ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी काबिलियत साबित की है। प्रियंका फिलहाल फ्रांस में अपनी अगली फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करके सेट से झलक शेयर की थी। अब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट से एक फोटो शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, एक मिस वर्ल्ड 2000 से और हाल ही में अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट से मिरर सेल्फी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये कैसे शुरू हुआ...कैसा चल रहा है। साल 2000 में मैं 17 साल की उम्र में ऐसे दिखावा करने की कोशिश कर रही थी, जैसे मैं उस पल के लिए बनी हूं। उस समय में मैं अच्छे से दिखने की पूरी कोशिश कर रही थी। हैवी साड़ी के वजन और मिस वर्ल्ड का ताज को 2 बॉर्बी पिन से मेरे बालों में फंसाने के साथ-साथ मेरा कॉन्फिडेंस भी धीरे-धीरे कम हो रहा था। लेकिन मैंने इसे अपनी साड़ी और कुछ पिन के साथ संभालकर रखा।” बता दें कि 30 नवंबर 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।
प्रियंका ने महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड पेजेंट का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘लव अगेन’ में देखा गया था। वह अब अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ पर काम कर रहीं हैं। इसमें इदरिस एल्बा, जॉन सीना और जैक क्वैड भी होंगे। प्रियंका ने साल 2003 में ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘एतराज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘क्रिश’, ‘डॉन’, ‘फैशन’, ‘बाजीराव मस्तानी’ सहित कई फिल्मों में काम किया।
Next Story