मनोरंजन

'कच्चा बादाम' सॉन्ग पर प्रियंका पंडित ने लगाई ठुमके, फैन्स ने कहा- 'बादाम अभी तक खत्म नहीं हुए क्या?'

Rani Sahu
10 Feb 2022 11:07 AM GMT
कच्चा बादाम सॉन्ग पर प्रियंका पंडित ने लगाई ठुमके, फैन्स ने कहा- बादाम अभी तक खत्म नहीं हुए क्या?
x
सोशल मीडिया पर इन दिनों कच्चा बादाम (Kacha Badam) गाने की धूम मची हुई है

सोशल मीडिया पर इन दिनों कच्चा बादाम (Kacha Badam) गाने की धूम मची हुई है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने इस गाने पर रील बनाकर खूब व्यूज बटोरे लिए हैं। अब इस गाने की धमक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रही है। बीते दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस प्राची सिंह ने कच्चा बादाम गाने (Kacha Badam Song) पर जमकर डांस किया था। प्राची का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। प्राची के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने भी इस गाने पर अपनी कमर मटकाई है। कच्चा बादाम गाने पर प्रियंका पंडित का नया वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

फैन्स दे रहे हैं ये रिएक्शन
सामने आए इस वीडियो में प्रियंका पंडित लाइम ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सफेद रंग के स्नीकर्स पहने हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका पंडित ने कैप्शन में लिखा है, 'आखिरकार मैं भी ट्रेंड के साथ जा रही हूं...।' प्रियंका पंडित के इस नए वीडियो पर फैन्स लगातार कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, 'गजब डांस प्रियंका जी...ऐसे ही वीडियो बनाते रहिए।' एक यूजर ने मस्ती भरे अंदाज में लिख दिया है, 'बादाम अभी तक खत्म नहीं हुए क्या?'
इन फिल्मों में धमाल मचा चुकी हैं प्रियंका
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रियंका पंडित को लाखों लोग फॉलो करते हैं। आए दिन प्रियंका पंडित की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पंडित की राम और अली के साथ-साथ आवारा बालम ने लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा उन्होंने जो जीता वही सिकंदर, ससुराल, इंडिया वर्सेज पाकिस्तान और रानी की आएगी बारात जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। वैसे आपको प्रियंका पंडित का नया वीडियो कैसा लगा? कॉमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।
Next Story