मनोरंजन

निक से पहले इन 5 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं प्रियंका, दो के तो तलाक की आ गई थी नौबत

Neha Dani
18 July 2022 5:10 AM GMT
निक से पहले इन 5 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं प्रियंका, दो के तो तलाक की आ गई थी नौबत
x
खबरों की माने तो गौरी ने प्रियंका को घर बुलाया और उन्हें शाहरुख से दूर रहने को कहा, जिसके बाद प्रियंका ने किंग खान से दूरी बना ली।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बार एक्ट्रेस के लिए बर्थडे काफी खास होने वाला है क्योंकि अब उनकी लाइफ का निक के साथ-साथ बेटी मालती भी हिस्सा बन चुकी हैं। ये प्रियंका का पहला बर्थडे होगा जिसे वे मालती के साथ सेलिब्रेट करेंगी। प्रियंका के करियर की बात करें तो बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में भी अपना सिक्का चमकाया हैं। मिस वर्ल्ड से लेकर नेशनल अवार्ड्स तक प्रियंका ने कई सम्मान अपने नाम किए हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया, लेकिन प्रियंका के पर्सनल लाइफ को लेकर भी कम चर्चें नहीं हुए हैं। निक जोनस से शादी के पहले प्रियंका की लाइफ में कई मर्द आए, इनमें से तो कुछ शादीशुदा भी थे। आज एक्ट्रेस के कुछ ऐसे ही अफेयर्स की बात करेंगे।


असिम मर्चेंट

फिल्मों में आने से पहले प्रियंका का नाम मॉडल और एक्टर असिम मर्चेंट के साथ जुड़ा था। दोनों के रिश्तें को लेकर खबरें उस वक्त सामने आई जब एक्ट्रेस के एक्स सेक्रेटरी प्रकाश जाजू और असीम के बीच झगड़ा हुआ था। तब दोनों के अलग होने की वजह प्रियंका के निजी मामलों में जाजू के हस्तक्षेप को बताया गया था। जाजू ने खुलासा किया था कि असिम के साथ बढ़ते झगड़ों के कारण प्रियंका सुसाइड करना चाहती थीं। कहा जाता है कि बॉलीवुड में एंट्री करते ही प्रियंका ने असिम से मुंह फेर लिया था। असीम ने प्रियंका की जिंदगी की घटनाओं पर '67 डेज' नाम की फिल्म बनाने की घोषणा भी की थी, लेकिन प्रियंका ने कोर्ट की मदद से इसे रुकवा दिया था।

अक्षय कुमार

प्रियंका को जिस फिल्म से बॉलीवुड में पहचान मिली वह थी अंदाज और इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट थे अक्षय कुमार। दोनों ने फिल्म में खूब बोल्ड सीन्स भी दिए थे। इसके अलावा दोनों 'मुझसे शादी करोगी', 'ऐतराज' और 'वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम' जैसी फिल्में में भी साथ काम किया। दोनों के लिंक अप की खबरों ने इतना बखेड़ा खड़ा कर दिया था कि बात अक्षय के घर तक पहुंच गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को प्रियंका के साथ फिल्म करने से ही मना कर दिया और उनकी प्रियंका से भी कहासुनी हुई थी।

हरमन बावेजा

हरमन बवेजा ने साल 2008 में फिल्म 'लवस्टोरी 2050' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी हीरोइन प्रियंका थीं। उस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें खूब उड़ी थीं, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही और इनका अफेयर भी इसी के साथ खत्म हो गया।


शाहिद कपूर

करीना कपूर से ब्रेक के बाद शाहिद का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा। दोनों ने कमीने समेत कुछ फिल्मों में साथ काम भी किया। मीडिया में इनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि, दोनों ने कभी भी मीडिया में अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया।


शाहरुख खान

प्रियंका चोपड़ा की लाइफ में एक और शादीशुदा मर्द का नाम शामिल हैं और वह है शाहरुख खान का। दोनों ने फिल्म डॉन में साथ काम किया था। तब दोनों के लिंकअप की खबरें तेजी से मीडिया पर वायरल होने लगी थी। शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका काफी करीब आ गए थे। इस बात की भनक उनकी पत्नी गौरी खान को भी लग गई। खबरों की माने तो गौरी ने प्रियंका को घर बुलाया और उन्हें शाहरुख से दूर रहने को कहा, जिसके बाद प्रियंका ने किंग खान से दूरी बना ली।

Next Story