मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की किराएदार है करोड़ों कमाने वाली जैकलीन फर्नांडिस, हर महीने इतना देती है घर का रेंट

jantaserishta.com
18 Feb 2021 11:55 AM IST
प्रियंका चोपड़ा की किराएदार है करोड़ों कमाने वाली जैकलीन फर्नांडिस, हर महीने इतना देती है घर का रेंट
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड सेलेब्स का लैविश लाइफस्टाइल और उनकी जिंदगी का चकाचौंध ही वो पहलू है जो तमाम फैन्स उनकी तरफ खींचता भी हैं और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित भी करता है. लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि एक कलाकार को किसी दूसरे कलाकार का घर रेंट पर लेना पड़े. अब जो कम देखने को मिलता है, वैसा ही कुछ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने किया है.



प्रियंका चोपड़ा की किराएदार जैकलीन
कुछ महीने पहले ही जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला अपार्टमेंट कर्मयोग रेंट पर लिया था. प्रियंका के हामी भरने के बाद एक्ट्रेस को उस आलीशान अपार्टमेंट में रहने का मौका मिल गया. अब जैकलीन, प्रियंका के उस आलीशान अपार्टमेंट में रहती जरूर हैं, लेकिन इसके लिए वे मोटा रेंट भी चुका रही हैं. एक न्यूज रिपोर्ट की माने तो जैकलीन को हर महीने के 6.78 लाख रुपये प्रियंका को देने पड़ रहे हैं. उस अपार्टमेंट की प्राइम लोकेशन और सुविधाओं की वजह से जैकलीन को इतना रेंट चुकाना पड़ रहा है. खबर ये भी है कि जैकलीन ने अभी सिर्फ तीन साल के लिए प्रियंका से ये अपार्टमेंट रेंट पर लिया है.


जैकलीन कितना रेंट देती हैं?
अगर इस लिहाज से हिसाब लगाया जाए तो जैकलीन तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपये बतौर रेंट देने वाली हैं. वे तीन साल के बाद भी प्रियंका के इस अपार्टमेंट में रहती हैं या शिफ्ट कर जाती हैं, ये सभी साफ नहीं किया गया है. वैसे मालूम हो कि इस समय जैकलीन अपनी फिल्म शूटिंग की वजह से काफी बिजी चल रही हैं. वे एक तरफ सैफ अली खान संग भूत पुलिस में नजर आने वाली हैं, वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की भी शूटिंग कर रही हैं. वे दोनों फिल्म की शूटिंग के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश में हैं.
वैसे सर्कस, भूत पुलिस के अलावा जैकलीन, अक्षय कुमार संग बच्चन पांडे में भी नजर आने वाली हैं. उस फिल्म से अक्षय के कई लुक पहले ही वायरल हो चुके हैं और कहानी को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. बच्चन पांडे को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story