![प्रियंका चोपड़ा का BBMA में दिखा स्टनिंग LOOK, थाई-हाई स्लिट गाउन में लगीं HOT प्रियंका चोपड़ा का BBMA में दिखा स्टनिंग LOOK, थाई-हाई स्लिट गाउन में लगीं HOT](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/24/1069096--bbma-look-hot.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और लुक्स से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra in BBMA) लाखों दिलों पर राज करती हैं. उनकी अदाकारी के साथ ही उनका फैशनेबल अंदाज भी अक्सर सुर्खियों में रहता है. अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. इस बार प्रियंका चोपड़ा बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 (Billboard Music Awards 2021) में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. रविवार रात धमाकेदार अंदाज में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की शुरुआत हुई.
लॉस एंजिल्स में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा का लुक चर्चा में छाया रहा. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं. बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2021 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक थाई-हाई स्लिट गाउन चुनी थी.