मनोरंजन

Priyanka Chopra का पति निक जोनस के साथ दिखा रोमांटिक अंदाज, तस्वीर की शेयर

Tara Tandi
14 Aug 2021 12:52 PM IST
Priyanka Chopra का पति निक जोनस के साथ दिखा रोमांटिक अंदाज, तस्वीर की शेयर
x
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पॉपुलर जोड़ी में से एक है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पॉपुलर जोड़ी में से एक है। प्रियंका अक्सर निक के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अब प्रियंका ने अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने खास कैप्शन दिया और बताया कि कुछ पल हमेशा के लिए होते हैं। प्रियंका के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

खास पल किए याद

प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें निक बैठे हुए हैं। वहीं प्रियंका खड़ी हुई हैं। उन्होंने निक के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'कुछ पहल हमेशा के लिए।' प्रियंका ने हार्ट का इमोजी भी पोस्ट किया है। उनके साथ उनके एक दोस्त भी हैं। कपल की इस तस्वीर पर अभी तक तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

प्रियंका ने फैंस को दिखाई तस्वीर

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की। इसमें उनके साथ निक जोनस हैं। दोनों ने एक-दूसरे को प्यार से हग किया है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- 'वह घर आ गए।'

आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म 'टेक्स्ट ऑफर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'मैट्रिक्स 4' है। बॉलीवुड में प्रियंका की अगली फिल्म 'जी ले जरा' है। इसका ऐलान हाल ही में किया गया है। फिल्म में प्रियंका के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। इसका निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

Next Story