मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट SONA की हुईं Opening, एक्ट्रेस ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें
Shubhra Nandy
27 March 2021 8:45 AM IST

x
बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। देसी गर्ल ने हाल ही में अपने फैंस को बताया था कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोला है। इसका नाम सोना (Sona) है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट सोना (SONA) की फोटो भी शेयर की थी।
वहीं अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस रेस्टोरेंट की आज ओपनिंग भी हो चुकी हैं जी हां इसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ साथ देसी गर्ल ने एक लंबा चौड़ा मैसेज भी लिखा है- शुरुआत में उन्होंने लिखा आज सोना का ओपनिंग डे।
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने रेस्टोरेंट की एक झलक के साथ साथ अपने रेस्टोरेंट के खाने की भी एक झलक दिखाई है। बता दें न्यूयॉर्क की 20वीं स्ट्रीट पर सोना रेस्टोरेंट स्थित है। ये कहना गलत ही नहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस रेस्टोरेंट में खूब पैसा लगाया है और इसे महल जैसा बनाया है।
सोना (SONA) रेस्टोरेंट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें वुड की फ्लोरिंग है। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट में दो तरह की सीटिंग अरेंजमेंट देखने को मिल रहे है। एक तरफ टेबल-कुर्सी और दीवार से सटे बेंच हैं तो दूसरी तरफ सोफे और टेबल का कॉम्बिनेशन रखा गया है। हर टेबल पर मिनी लैंप और प्लेट्स-ग्लास रखे देखे जा सकते है।
सोना की सजावट वाकई में शानदार है। इस रेस्टोरेंट की लाइटिंग की बात करें तो काफी खूबसूरत हैं। भी इसे कॉम्पलिमेंट कर रही है और बहुत कोजी एहसास दिला रही है। इस डाइनिंग रूम में 8 से 30 लोग साथ खाना खा सकते हैं। रेस्टोरेंट की बात करें तो सोना मार्च के अंत तक शुरू किया जाएगा।
इस आलीशान रेस्टोरेंट के शेफ हैं हरी नायक, जो कि बेहद प्रतिभाशाली हैं। जिन्होंने सबसे जायकेदार और इनोवेटिव मेन्यू तैयार किए है। बीते दिनों प्रियंका ने लंबा से पोस्ट लिखा था जिसमे उन्होंने कहा है कि-'मैं आपके सामने SONA पेश करने के लिए बहुत खुश हूं, न्यूयॉर्क में एक नया रेस्तरां जहां मैंने भारतीय खाने के प्रति अपने प्यार को डाला है। भारत के खानों का स्वाद और फ्लेवर्स है SONA में।हाल ही में उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है। वहीं उनकी किताब Unfinished भी हिट हो गई है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों गेम ऑफ थ्रोन्स एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इसे अवेंजर्स एंड गेम के निर्माता रुसो ब्रदर्स बना रहे हैं।
Next Story





