मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस संग स्पेन में टाइम बिता रहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Shiddhant Shriwas
19 Oct 2021 9:29 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस संग स्पेन में टाइम बिता रहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
x
इन तस्वीरों में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काले और सफेद रंग की ड्रेस में बेदह खूबसूरत नजर आ रही

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में एक्ट्रेस के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काले और सफेद रंग की ड्रेस में बेदह खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति निक हरे रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका ने उन्हें पीछे से गले लगाया हुआ है।

नीले समुद्र के बीच में क्लिक हुई इन तस्वीरों में उनके साथ उनके दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। निक ने यह तस्वीर अपने दोस्त अकारी कलाई के जन्मदिन की पोस्ट की। तस्वीर साझा करते हुए निक ने लिखा, "सबसे अच्छे लोगों में से एक को जन्मदिन मुबारक हो। लव यू अकारी कलाई।" इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्टोरी में 'हैप्पी बर्थडे' का स्टिकर भी पोस्ट किया। प्रियंका फिलहाल स्पेन में है, जहां वह अपनी आगामी थ्रिलर सीरीज सिटाडेल के अगले शेड्यूल की शूटिंग कर रही है। अभिनेत्री यहां बिताए अपने समय की तस्वीरें शेयर फैंस के साथ लगातार शेयर कर रही हैं।


इससे पहले प्रियंका ने सोमवार रात अपने डिनर डेट की एक नई तस्वीर शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर लाल गुलाब के साथ साझा की इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "उस तरह की रात।" उन्होंने इस तस्वीर में अपनी मां मधु चोपड़ा, निक और उसके भाई फ्रैंकलिन जोनास को भी टैग किया।

निक और प्रियंका अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट के दौरान निक ने प्रियंका को ' परफेक्ट लाइफ पार्टनर' कहकर संबोधित किया था।

प्रियंका और निक साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में एक ईसाई और एक हिंदू समारोह में शादी की और बाद में दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन आयोजित किए थे।

Next Story