मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के होमवेयर ब्रांड सोना होम में 30,600 रुपये का मिल रहा है टेबल क्लॉथ

Neha Dani
1 July 2022 9:16 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा के होमवेयर ब्रांड सोना होम में 30,600 रुपये का मिल रहा है टेबल क्लॉथ
x
आइए सोना होम के प्रॉडक्ट्स और इनकी कीमत के बारे में आपको बताते हैं।

हाल में ही ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई बिजनेस कंपनी 'सोना होम' का ऐलान किया था। ये कंपनी होमवेयर ब्रांड है जो घर गृहस्थी के तमाम प्रॉडक्ट को सेल करती है। इतना ही नहीं इसी नाम से वह न्यूयॉर्क में 'सोना रेस्टोरेंट' भी चलाती हैं। अपने रेस्टोरेंट को लेकर ऐक्ट्रेस ने कई बार सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा है और फैंस ने उनके सोना होम प्रॉडक्ट की जमकर खिल्ली उड़ाई। इसकी वजह थी इन समान का ओवरप्राइज्ड। सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ऐक्ट्रेस की कंपनी बहुत ज्यादा कीमत पर सामान बेच रही है। आइए आपको दिखाते हैं किन प्रॉडक्ट की सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है और फैंस क्या कह रहे हैं।







22 जून 2022 को ही Priyanka Chopra ने सोना होम को लॉन्च किया। इस कारोबार में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके बिजनेस पार्टनर मनीष गोयल भी हैं। कंपनी का कहना है कि ये ब्रांड भारत के तमाम कल्चर और सभ्यता को दुनियाभर में बढ़ावा देंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर सोना होम के कई प्रॉडक्ट के कीमत ज्यादा होने की वजह से यूजर्स तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं।
Sona Home को लॉन्च करते हुए खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और कंपनी को फैंस के साथ परिचित करवाया था। उन्होंने बताया था कि ये ब्रांड तमाम घरेलू साज सज्जा के सामान के साथ कीचन प्रॉडक्ट, क्रॉकरी, टेबल क्लॉथ, बर्तन, लैंप से लेकर कई प्रकार के होम डेकॉर का सामान होगा।

सोना होम की वेबसाइट पर अगर आप विजिट करेंगे तो आपको यहां कई कैटगरी में खरीदारी करने के ऑप्शन मिलेंगे। डिनरवियर, टेबल लाइन्स, बार एंड डेकॉर से लेकर गिफ्ट समेत कई विकल्प इस वेबसाइट पर दिखेंगे। साथ ही फाउंडर का परिचय और प्रॉडक्ट्स की जानकारी भी मौजूद है। आइए सोना होम के प्रॉडक्ट्स और इनकी कीमत के बारे में आपको बताते हैं।

Next Story