मनोरंजन

BAFTA की लॉन्ग लिस्ट में शामिल हुआ प्रियंका चोपड़ा का फिल्म The White Tiger, इन दिग्गजों से है टक्कर

Gulabi
5 Feb 2021 2:14 PM GMT
BAFTA की लॉन्ग लिस्ट में शामिल हुआ प्रियंका चोपड़ा का फिल्म The White Tiger, इन दिग्गजों से है टक्कर
x
नेटफ़्लिक्स की फ़िल्म 'द वाइट टाइगर' के लिए प्रियंका चोपड़ा और आदर्श गौरव को BAFTA की लॉन्ग लिस्ट में जगह मिली है।

नेटफ़्लिक्स की फ़िल्म 'द वाइट टाइगर' के लिए प्रियंका चोपड़ा और आदर्श गौरव को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (BAFTA) की लॉन्ग लिस्ट में जगह मिली है। प्रियंका को जहां बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की रेस के लिए चुना गया है, वहीं आदर्श गौरव बेस्ट एक्टर की लॉन्ग लिस्ट में शामिल हैं। लॉन्ग लिस्ट में से अवॉर्ड के नॉमिनेशंस के लिए दावेदार चुने जाते हैं।


बेस्ट एक्टर कैटेगरी में आदर्श को रिज अहमद, चैडविक बोसमैन, टॉप हैंक्स औऱ एंथनी होपकिन्स जैसे दिग्गज अभिनेताओं से मुकाबला करना होगा। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के मुकाबले में भी कई जानी-मानी अभिनेत्रियां है।फ़िल्म की इस उपलब्धि के लिए प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की। परिणीति ने लिस्ट शेयर करके लिखा, देवियों और सज्जनों मेरी बाफ्टा लॉन्ग लिस्ट सिस्टर से मिलिए। इसे होते हुए देखने का बेसब्री से इंतज़ार है। परिणीती के इस ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब में लिखा, टिशू तुम बहुत प्यारी हो। लव यू।



लिस्ट गुरुवार को जारी की गयी। इन दोनों कैटेगरीज के अलावा रमीन बहरानी निर्देशित द वाइट टाइगर बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट एडिटिंग श्रेणियों में भी लॉन्ग लिस्ट में शामिल है।

नॉमिनेशंस के लिए सदस्यों की वोटिंग 19 फरवरी से एक मार्च के बीच की जाएगी। 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आयी द वाइट टाइगर अरविंद अडिगा के इसी नाम से आए नॉवेल का स्क्रीन रूपांतरण है। फ़िल्म में राजकुमार राव ने प्रियंका के पति का सपोर्टिंग रोल निभाया। महेश मांजरेकर भी एक अहम किरदार में नज़र आए। फ़िल्म मुख्य रूप से भारतीय समाज में जाति और वर्ग संघर्ष की हकीकत दिखाती है।


बाफ्टा के अनुसार, बेस्ट एक्टर कैटेगरी में 122 प्रविष्टियां आयी थीं, जिनमें से लॉन्ग लिस्ट के लिए 15 का चुनाव किया गया। वहीं, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में 234 में 15 नाम लॉन्ग लिस्ट के सिए चुने गये।




Next Story