मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा ने किया कन्फर्म, कहा- वो अपनी बेटी की सुपर मॉम बनेंगी
Rounak Dey
23 Jan 2022 8:39 AM IST

x
इस रोड ट्रिप ड्रामा को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। देसी गर्ल ने सेरोगेसी के जरिए बेबी गर्ल की मां बन गई हैं। इस गुड न्यूज के बाद लगातार उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। वहीं प्रियंका के मां बनने से उनके करीबी और परिजन भी बेहद खुश हैं। हाल ही में प्रियंका के मां बनने पर उनकी कजिन मीरा चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है।
मीडिया से बात करते हुए मीरा चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका हमेशा से बहुत सारे बच्चों की मां बनना चाहती थी। मैं प्रियंका की जिंदगी के नए चैप्टर को लेकर काफी खुश हूं। वो अपनी बेटी की सुपर मॉम बनने वाली हैं। प्रियंका ने अपनी जिंदगी के हर हिस्से में बेहतरीन किया है। मां बनना उनके पावरफुल व्यक्तित्व का एक्सटेंशन है। हम सभी को प्रियंका पर काफी गर्व है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार 'द मैट्रिक्स रिसर्सेक्शन्स' में नजर आई थीं। इसके बाद अब वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की 'जी ले जरा' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस रोड ट्रिप ड्रामा को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है।
Next Story





