
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों एक के बाद ज्वेलरी ब्रैंड इवेंट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में बुलगारी ब्रांड (Priyanka Chopra Bulgari event) के इवेंट में शामिल होने के बाद अब वो पेरिस के एक कार्यक्रम में पहुंची हैं, जहां उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में कहर ढाया।
प्रियंका को हाल ही में इस ज्वैलरी ब्रांड के लिए चार नए ब्रांड एंबेसडर्स में से एक के रूप में घोषित किया गया था, और अन्य तीन हॉलीवुड सितारे ऐनी हैथवे और ज़ेंडया और के-पॉप स्टार, ब्लैकपिंक की लिसा हैं।
पिछले इवेंट में वो नारंगी रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। लेकिन मंगलवार को पीसी ने इस कार्यक्रम के लिए ब्लैक एंड व्हाइट रफ़ल गाउन पहना। कार्यक्रम में उन्होंने जैसे ही कदम रखा, फैंस की नजर उनपर ही जा थमीं। उन्होंने ज्वैलरी ब्रांड के इवेंट के लिए आउटफिट को ग्रीन डायमंड्स के साथ टीमअप किया।
प्रियंका (Priyanka Chopra Black and White Gown Look) की ये ड्रेस लंदन के डिजाइनर रॉबर्ट वून के वॉर्डरोब से थी, जिसे पहनकर वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसे देख पीसी के फैंस उनपर लट्टू हुए जा रहे हैं।
लॉ रोच, जिन्होंने प्रियंका को स्टाइल किया उन्होंने इवेंट में उनके आने पर पोज़ देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा के फैन पेजेस ने कार्यक्रम से कई अन्य तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। नेटिजेंस ने भी कमेंट बॉक्स में प्रियंका को 'क्वीन' कहकर पुकारा है। एक ने लिखा, "ओएमजी...!!! अद्भुत और बेहद हसीन...!!! प्रियंका चोपड़ा जोनास...!!!" दूसरे ने लिखा, "लवली प्रियंका।" कुछ अन्य फैंस ने उन्हें 'रॉयलडीवा' कहकर पुकारा है। जबकि एक की नजर उनके बैकलेस ड्रेस पर टिकी रही और लिखा, "इस ड्रेस का पिछला हिस्सा बहुत सेक्सी है।"
