मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी महंगी नेकलेस, कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

Kunti Dhruw
18 April 2021 11:25 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा ने पहनी महंगी नेकलेस, कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश
x
प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा निक जोनस के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री के लिए सुर्खियों में रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा निक जोनस के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में BAFTA अवॉर्ड्स 2021 में प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर पति निक जोनस के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आई थीं। अब प्रियंका अपने खूबसूरत नेकलेस को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें पीसी एक खूबसूरत नेकलेस पहने नजर आ रही हैं।



कुछ ऐसा था प्रियंका का अंदाज
इस फोटो में पीसी ग्रे कलर का स्वेटर पहना है। जिसके साथ ईयरिंग्स और ऑरेंज लिपस्टिक प्रियंका को ब्यूटी टच दे रहे हैं। वहीं, स्टाइलिश आउटफिट के साथ प्रियंका ने Chanel ब्रांड का फ्लॉक्स ग्लास पियर्स नेकलेस पहना हुआ है।


बात करें, इस नेकलेस की कीमत की, तो इसकी कीमत 1800 डॉलर यानि इंडियन करेंसी में 1,34,172 रुपए है। प्रियंका के आउटफिट के साथ यह नेकलेस काफी परफेक्ट लग रहा है। पीसी अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। BAFTA अवॉर्ड्स में भी प्रियंका चोपड़ा ने ने दो ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी, जिनमें पीसी बेहद स्टाइलिश लग रही थीं।


Next Story