मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इस मंहगे ब्रैंड की काफ्तान ड्रेस, बीवी की हॉटनेस पर फिदा हुए निक ने गले लग यूं दिए पोज
Rounak Dey
8 March 2023 10:56 AM IST

x
दोनों ने एक दूसरे की बाहों और गले लग रोमांटिक पोज भी दिए। फैंस दोनों की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर पति निक जोनस संग अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों अपनी बॉन्डिंग से लोगों का खूब दिल जीतते हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब प्रियंका पति निक के साथ पेरिस फैशन वीक में वैलेंटिनो फॉल 2023 शो में शामिल होने पहुंची। इस दौरान पीसी पति निक के साथ अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। निकयांका की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो पेरिस फैशन वीक में प्रियंका चोपड़ा का बेहद बोल्ड लुक देखने को मिला।
एक्ट्रेस ने पिंक कलर की काफ्तान ड्रेस पहनी, जिसमें उनके क्लीवेज साफ नजर आए।
इस आउटफिट के साथ पीसी ने मैच करते हुएपैंट बूट्स पहने, जो उन्हें परफेक्ट लुक दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ मेंपिंक कलर का मिनी बकेट बैग कैरी किया था।
अपने ओवरऑल लुक से प्रियंका हर किसी की दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं। वहीं, इस दौरान निक जोनस ब्लैक पैंट कोट में काफी डैशिंग लगे।
इवेंट में प्रियंका अपने पति निक का हाथ थामकर पहुंची और सबकी निगाहें कपल की केमिस्ट्री पर टिकी रह गईं। दोनों ने एक दूसरे की बाहों और गले लग रोमांटिक पोज भी दिए। फैंस दोनों की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
Tagsप्रियंका चोपड़ा ने पहनीप्रियंका चोपड़ा इस मंहगे ब्रैंड की काफ्तान ड्रेसप्रियंका चोपड़ा बीवी की हॉटनेसप्रियंका चोपड़ा फिदाप्रियंका चोपड़ा निकप्रियंका चोपड़ा गले लग यूं दिए पोजप्रियंका चोपड़ाPriyanka Chopra worePriyanka Chopra kaftan dress of this expensive brandPriyanka Chopra wife's hotnessPriyanka Chopra FidaPriyanka Chopra NickPriyanka Chopra hugging like thisPriyanka Chopra
Next Story





