मनोरंजन

Bollywood और Hollywood में से किसे चुनेंगी प्रियंका चोपड़ा? वीडियो में दिया जवाब

Rounak Dey
28 Aug 2021 12:42 PM IST
Bollywood और Hollywood में से किसे चुनेंगी प्रियंका चोपड़ा?  वीडियो में दिया जवाब
x
उनकी अपकमिंग फिल्मों के खाते में ‘सिटाडेल’ के साथ ही 'जी ले जरा' और 'मैट्रिक्स 4' शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह सेट से कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ प्रियंका हॉलीवुड में लगातार काम कर रही हैं। अब जब उनसे पूछा गया कि दोनों में से वह कहां काम करना पसंद करती हैं तो इसका मजेदार जवाब दिया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कई ट्रिकी सवालों के जवाब दिए।

कई चुनौती भरे सवाल
वीडियो में प्रियंका ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस दौरान उन्हें दो ऑप्शन दिए जा रहे हैं। एक लेफ्ट साइड और एक राइट साइड। प्रियंका डांस करते हुए अपने जवाब के मुताबिक स्क्रीन के लेफ्ट और राइट साइड मुड़ जाती हैं।
रोचक है जवाब


प्रियंका ने बताया कि उन्हें रेगुलर ट्रिम करना पसंद है। क्वांटिटी और क्वालिटी में से वह क्वालिटी को चुनती हैं। इसी तरह आखिर में उनके सामने बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक को चुनना होता है तो प्रियंका जवाब में कहती हैं- I Quit (मैं छोड़ती हूं।) वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा कि 'कुछ सवालों को बिना जवाब दिए छोड़ना बेहतर है।'
आने वाली फिल्में
प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म 'वी केन बी हीरोज' में दिखी थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों के खाते में 'सिटाडेल' के साथ ही 'जी ले जरा' और 'मैट्रिक्स 4' शामिल हैं।


Next Story