मनोरंजन
पति संग शॉपिंग पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, हाथों में हाथ थामे दिखा कपल, देखे PHOTO
Rounak Dey
3 Nov 2021 4:11 PM IST

x
जिसमें वो काफी कूल लग रही हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कभी अपने प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल काम को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब तक देसी गर्ल अपने किसी अपमकिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के चलते निक जोनस से दूर थीं। अमेज़ॅन प्राइम सीरीज़ सिटाडेल के स्पेन शेड्यूल को पूरा करने के बाद एक्ट्रेस अमेरिका लौट आई हैं। वहां से लौटते ही पीसी पति संग लॉस एंजिलिस में शॉपिंग के लिए निकलीं, जहां वो मीडिया के कैमरे के कैद हो गईं। अब कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
दिलचस्प बात तो यह है कि प्रियंका ने आउटिंग के लिए पति निक की जैकेट पहनी। मई में रियलिटी शो, द वॉयस में उन्होंने वही व्हाइट एंड ग्रीन कलर की जैकेट पहनी थी।
तस्वीरों में देखा जा सकता कि शॉपिंग के बाद कपल एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूम रहा है।
इस दौरान दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाए हुए हैं। प्रियंका के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने ग्रीन जैकेट के साथ ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई हैं, जिसमें वो काफी कूल लग रही हैं।
Next Story





