मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा गर्ल गैंग के साथ निकली सैर पर, बिताया Soul Sunday
Rounak Dey
11 April 2022 5:37 AM GMT
![प्रियंका चोपड़ा गर्ल गैंग के साथ निकली सैर पर, बिताया Soul Sunday प्रियंका चोपड़ा गर्ल गैंग के साथ निकली सैर पर, बिताया Soul Sunday](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/11/1583381-11042022-pc22617562.webp)
x
प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद पसंद करती हैं। हाल-फिलहाल वह अपने काम से थोड़ा वक्त चुरा कर अपनो के साथ घूमने-फिरने निकल जाती हैं। बीते रविवार को भी एक्ट्रेस दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर निकल गईं। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने फैंस के लिए भी शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस बार अपनी दो सहेलियों के साथ मार्निंग वॉक पर निकली और साथ ही अपने पालतूं कुत्तों को भी टहलाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह सड़क पर अपने दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं और साथ ही अपने डॉग को भी पकड़े हुए दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका अकेले तीन कुत्तों को हैंडल करती हुई कैमरे के लिए पोज कर रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में प्रियंका एक स्टोर में खड़ी हैं और कुछ समान खरीद रही हैं। बाकी फोटोज में एक्ट्रेस दोस्तो के साथ मस्ती करती और लंच एंजॉय करती हुई दिख रही हैं।
प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने इस आउटिंग के लिए पिंक कलर का कैजुएल वेयर चुना। पिंक शॉर्ट्स, हुडी और व्हाइट टॉप के साथ उन्होंने अपने लुक को स्टाइल किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने व्हाइट स्पोर्ट्स शूज पेयरअप किया। पोस्ट को शेयर करते हुए एकट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'बेहतरीन संडे डॉग्स और दोस्तों के साथ।'
प्रियंका की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही उनके पास 'अमेजन स्टूडियोज' की अपकमिंग फिल्म 'शीला' भी है। जिसमें वह 'मां आनंद शीला' का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म 'शीला' में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।
Next Story