मनोरंजन

दोनों जेठानी संग चिल करती दिखीं Priyanka Chopra, पति निक की बाहों में बिताए सकून के पल

Neha Dani
1 Nov 2021 7:20 AM GMT
दोनों जेठानी संग चिल करती दिखीं Priyanka Chopra, पति निक की बाहों में बिताए सकून के पल
x
कोने में बैठे सीनियर को मिस ना करें।' 'देसी गर्ल' की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बाॅलीवुड और हाॅलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक हैं। निकयंका अपने प्यार को जाहिर करने से बिल्कुल भी हिचकिचाते नहीं हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। लेकिन बीते कई दिनों से काम के चलते प्रियंका पति निक से दूर थी और उन्हें काफी मिस कर रही थीं। वहीं अब प्रियंका यूएस वापिस लौट आई हैं।





ऐसे में जब ये कपल दोबारा मिला तो वह एक-साथ समय बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। निक संग बिताए पल की तस्वीर प्रियंका ने फैंस के साथ भी शेयर की है।



तस्वीर में प्रियंका पति निक की बाहों में आराम फरमा रही हैं। लंबे अरसे बाद एक-दूजे से मिलने की खुशी कपल के चेहरे पर साफ झलक रही है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा-'मेरा हैप्पी प्लेस।'
जेठानियों संग भी की मस्ती
घर लौटने के बाद देसी गर्ल ने अपनी जेठानी डेनियल जोनास और सोफी टर्नर के साथ टाइम स्पेंट किया जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की। दरअसल, प्रियंका ने जोनस फैमिली के साथ जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट अटेंड किया, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा। शो से प्रियंका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की है।तस्वीर में प्रियंका अपनी सिस्टर-इन-लॉ सोफी टर्नर और डेनियल जोनस के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि सोफी जो जोनस की पार्टनर हैं और डेनियल केविन जोनस की। प्रियंका, सोफी और डेनियल को जे- सिस्टर्स कहा जाता है।
प्रियंका सोफी और डेनिएल के साथ चिल करते हुए सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में पीछे की ओर प्रियंका के फादर-इन-लॉ भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो प्रियंकाब्लैक शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सोफी टर्नर बब्लू ड्रेस में और डेनिएल व्हाइट ड्रेस पहने काफी स्टनिंग लग रही हैं। तीनों कैमरे में देखकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-'बीती रात...इन खूबसूरत हसीनाओं के साथ। कोने में बैठे सीनियर को मिस ना करें।' 'देसी गर्ल' की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


Next Story