मनोरंजन

पति निक जोनस को चियर करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखे वीडियो

Neha Dani
11 July 2022 4:39 AM GMT
पति निक जोनस को चियर करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखे वीडियो
x
प्रियंका बेटी मालती के साथ डेनिम शॉर्ट, व्हाइट टॉप और ब्लैक शूज में काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

बॉलीवुड और हॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार कई वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में निक जोनस अमेरिका के Lake Tahoe, Nevada गोल्फ खेलने पहुंचे। पति निक जोनस को चियर प्रियंका चोपड़ा,प्रियंका चोपड़ा वीडियो, प्रियंका चोपड़ा , निक जोनस , Cheer to husband nick jonas priyanka chopra,priyanka chopra video,priyanka chopra,nick jonas,



इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें निक गोल्फ खेलते दिख रहे हैं और प्रियंका उनके पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। इस मौके पर जहां निक गेम में व्यस्त दिखे वहीं वहां मौजूद भीड़ प्रियंका (Priyanka) से ऑटोग्राफ लेने के लिए उमड़ पड़ी थी।

वहीं दूसरी वीडियो में निक जोनस अपनी फैन के साथ पोज़ देते दिख रहे हैं और पीछे प्रियंका किसी से बात करती नजर आ रही हैं। यहां निक जोनस के साथ-साथ फैन्स प्रियंका को भी चियर्स कर रहे थे। इन पोस्ट पर फैन्स प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उससे भी ज्यादा इस बात की कि प्रियंका (Priyanka Chopra) अपने हसबैंड के लिए काफी सपोर्टिव हैं।


हाल ही में प्रियंका ने अपनी दोस्त तमन्ना दत्त के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमे देसी गर्ल बेटी को गोद में लिए नजर आ रही थी। फोटो में दोनों दोस्त अपने-अपने बेबी के साथ नजर आए। जहां, प्रियंका बेटी मालती के साथ डेनिम शॉर्ट, व्हाइट टॉप और ब्लैक शूज में काफी स्टाइलिश लग रही हैं।


Next Story