मनोरंजन
हॉलीवुड में पांव जमाना Priyanka Chopra के लिए नहीं था आसान, कही ये बात!
Rounak Dey
19 March 2023 11:26 AM IST

x
निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में दिखेंगी। इस मूवी में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई चेहरे हैं जो एक छोटे से शहर से बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंचे और फिर सपनो के शहर में कई मुशकिलों का सामना करने के बाद अपनी मंजिल तक पहुंचे। आज हम बात कर रहें हैं बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा की।
प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में जाना माना नाम और चेहरा बन चुकी हैं। यूपी के छोटे से शहर से मायानगरी में आकर अपने सपनों को उड़ान देना और फिर उन्हीं ड्रीम्स को हॉलीवुड में भी जाकर पूरा करना, यह बहुत काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के लिए पांव जमाना इतना आसान नहीं था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि इंडियन एक्टर होने के नाते उन्हें हॉलीवुड में किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने 'बेवॉच' और 'मैट्रिक्स रिसर्कशन्स' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा स्पाई वेब शो 'सिटाडेल' में भी वे नज़र आएंगी। प्रियंका ने सात समुंदर पार भी अपने काम के जरिये पहचान बनाई है और साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था।
प्रियंका ने बताया कि शुरुआती दिनों में लोगों का ऐसा मानना था कि वह सिर्फ साउथ एशियन ऑडियंस तक ही सीमित रह जाएंगी। अगर उन्होंने अमरीका में टीवी शो कर लिया, तो लोगों को उनके काम में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रह जाएगी। एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने काफी कुछ बदला हुआ देखा है। जब से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग शुरू हुई है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ग्लोबलाइजेशन की मांग बढ़ गई है।
प्रियंका ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो अब तक की जर्नी में उनके साथ खड़े रहें। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, वह फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में दिखेंगी। इस मूवी में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
Next Story





