मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा होली पर आना चाहती हैं भारत...पति निक जोनस को लेकर कही यह बात

Deepa Sahu
11 Dec 2020 4:38 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा होली पर आना चाहती हैं भारत...पति निक जोनस को लेकर कही यह बात
x
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपने टैलंट के दम पर नाम कमाया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपने टैलंट के दम पर नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग अमेरिका में रह रही हैं और वह भारत को काफी मिस करती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने तमाम मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा, 'भारत मेरा घर है, जबकि निक जोनस के दिल में भी भारत के लिए काफी प्यार है। हमने होली के मौके पर 10 से 15 दिनों के लिए भारत आने की प्लानिंग की है।'

कोरोना संकट पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'हम खुशनसीब हैं कि हमारे पास क्वॉरंटीन रहने के लिए जगह है और हम अपने परिवार से तकनीक के जरिए टच में रह सकते हैं। जबकि भारत में बड़ी संख्या में लोगों के साथ ऐसा नहीं है। प्रवासी मजदूरों को बड़े पैमाने पर समस्याओं का सामना करना पड़ा था।'
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रहीं फिल्मों के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'भारत में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो आज स्मार्टफोन और लैपटॉप आदि पर इंजॉय करते हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि भविष्य में स्ट्रीमिंग को बढ़ावा मिलेगा।'
निक जोनस ने कहा कि वह भारत में मिल रहे सम्मान को लेकर काफी खुश हूं और इसके लिए भारतीयों के प्रति शुक्रगुजार हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका चोपड़ा के लिए मेरा प्यार भारत के लिए प्यार जैसा है। प्रियंका चोपड़ा की बहनों और अन्य लड़कियों के द्वारा जीजू कहे जाने पर निक जोनस ने कहा कि वह उन लड़कियों की बहन के पति के तौर पर बेहद खुश हूं।
निक जोनस ने कहा कि वह भारतीय फूड्स को काफी इंजॉय करते हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक जोनास को लड्डू काफी पसंद हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर निक जोनस ने कहा कि उन्होंने 'दिल धड़कने दो' और 'बर्फी' जैसी कई फिल्में देखी हैं। उन्होंने कहा कि वह इन दिनों काफी हिंदी फिल्में देख रहे हैं।


Next Story