
x
मुंबई: लॉस एंजिल्स में अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर करने के बाद, ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। लोगों ने तुरंत उनके दिवाली सेलिब्रेशन में नॉन-वेज खाने की मौजूदगी पर सवाल उठाए। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमेरिका स्थित अपने घर में मनाई गई दिवाली की कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वहां का माहौल, सजावट, खुद प्रियंका और वहां परोसा गया खाना दिखाई दे रहा था।
एक तस्वीर में प्रियंका को नॉन-वेज खाना खाते हुए देखा गया। लोगों ने तुरंत उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर दिवाली के मौके पर नॉन-वेज डिशेज परोसने को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
एक कमेंट में लिखा था, "मेरी पसंदीदा दिवा, अचानक कुछ भी ठीक नहीं लग रहा है - कपड़े, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल... पहली बार ऐसा हुआ है कि सब कुछ गलत लग रहा है।" एक और कमेंट आया, "दिवाली पर नॉन-वेज?", "दिवाली पर नॉन-वेज? बिल्कुल नहीं!"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "कोई दिवाली पर नॉन-वेज कैसे खा सकता है?", "मोमबत्तियां क्यों? दीये क्यों नहीं?", "आप दिवाली पर नॉन-वेज खा रही हैं।"
इस बीच, प्रियंका अक्सर अपने सेलिब्रेशन के जरिए यह दिखाती रही हैं कि विदेश में रहने के बावजूद उन्होंने अपनी भारतीय परंपराओं को कैसे जीवित रखा है। यह एक्ट्रेस निक और मालती के साथ अपनी पारिवारिक जिंदगी में भारतीय रीति-रिवाजों और त्योहारों को लगातार शामिल करती रही हैं।
हाल ही में दशहरा के मौके पर, प्रियंका ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में हुए सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाईं, जिसमें पूजा, शिवलिंग अभिषेक, हवन और कन्या पूजन शामिल थे। एक तस्वीर में निक, मालती के पैर धोते हुए नजर आए। इस दौरान छोटी मालती ने आइवरी (हल्के सफेद) रंग के कपड़े पहने थे और एक लाल स्कार्फ ओढ़ा हुआ था, जिस पर "जय माता दी" लिखा था।
प्रियंका अक्सर मालती को भारतीय संस्कृति और त्योहारों से परिचित कराने की कोशिश करती भी नजर आती हैं। इससे पहले के कुछ वीडियो में, एक प्यारी मां के रूप में वह अपनी बेटी को भारतीय हिंदू श्लोक सिखाती हुई दिखी थीं।
Next Story





