मनोरंजन

हॉलीवुड सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ प्रियंका चोपड़ा करेंगी काम...देसी गर्ल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट...पढ़ें पूरी खबर

Gulabi
6 Oct 2020 2:35 PM GMT
हॉलीवुड सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ प्रियंका चोपड़ा करेंगी काम...देसी गर्ल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट...पढ़ें पूरी खबर
x
बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट लग गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट लग गया है. क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. सूत्रों के मुताबिक क्रिस हेम्सवर्थ ने बॉलीवुड अदाकारा और वर्ल्ड आइकन प्रियंका चोपड़ा के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है, जो बहुत ही जल्द दर्शकों के सामने होगा.

क्रिस हेम्सवर्थ की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का दर्शकों के बीच बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. मार्वल सीरीज के कारण क्रिस हेम्सवर्थ का उनका देसी गर्ल के साथ हाथ मिलाना दर्शकों की दीवाना कर देगा. प्रियंका चोपड़ा जोनस और क्रिस हेम्सवर्थ 10 अक्टूबर के दिन टेड काउंटडाउन सेशन का हिस्सा बनेंगे.

आपको बता दें, इस सेशन में ये दोनों मिलकर क्लाइमेट चेंज के मुद्दे पर बात करेंगे और लोगों को बताएंगे कि वो निजी तौर पर ऐसी कौन-कौन सी चीजें कर सकते हैं, जिनसे उनका फ्यूचर बदल सकता है. इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा लोगों को जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए एक रोड मैप देंगी, जिससे आम जनता इस मुद्दे से दो-दो हाथ कर पाएगी. प्रियंका चोपड़ा ने इस शानदार खबर को अपने ट्विटर अकाउंट से भी लोगों के साथ शेयर किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके इस इवेंट का हिस्सा बन सकें और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्या को समझ सकें.

Next Story