मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की 'Sunday brunch' की फोटो, सजी टेबल को देखकर दिया क्यूट सा एक्सप्रेशन, देखे PHOTOS
Rounak Dey
30 Nov 2020 1:26 PM IST

x
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेसक| प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इस बार उन्होंने संडे ब्रंच के लजीज खाने की फोटो साझा की है. इस तस्वीर में उनका संडे मील ही नहीं बल्कि खाने को देख एक्ट्रेस का रिएक्शन भी देखने लायक है.
तस्वीर में प्रियंका के सामने टेबल पर संडे ब्रंच के तौर पर एक भरा पूरा मील रखा देखा जा सकता है. प्रियंका अपने खाने को नजर चुराकर देख रही हैं. भला टेबल पर इतने टेस्टी खाने रखे हो तो किसके मुंह में पानी ना आए. एक्ट्रेस का रिएक्शन देख भी कुछ ऐसा ही लग रहा है. उन्होंने कैप्शन में अपनी दुविधा लिखी है- 'मैं इसके साथ क्या करूं?'
हाल ही में प्रियंका ने थ्रोबैक फोटोज शेयर कर पद्मश्री अवॉर्ड प्राप्त करने की पुरानी यादों को ताजा किया था. पीले रंग की साड़ी में प्रियंका खूबसूरत नजर आ रही थीं. पद्मश्री अवॉर्ड और अपने परिवार के साथ उस खुशी के लम्हें में प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर की थी. वह वाकई प्रियंका के लिए एक महत्वूपर्ण दिन था.
पाइपलाइन में है प्रियंका की ये फिल्में
वर्कफ्रंट पर प्रियंका की नई हॉलीवुड फिल्म- 'We can be heroes'और बॉलीवुड मूवी व्हाइट टाइगर जल्द रिलीज होने जा रही है. इससे अलावा प्रियंका 'The Matrix 4' में भी काम कर रही हैं. उन्हें पिछली बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चल नहीं पाई लेकिन क्रिटिक्स ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया था.
Next Story





