मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की कुछ तस्वीरें, दिख रही है खून से लथपथ, आइए जानते है कैसे हुईं घायल

suraj
26 May 2023 2:07 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की कुछ तस्वीरें, दिख रही है खून से  लथपथ, आइए जानते है कैसे हुईं घायल
x

मनोरंजन: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ऑडियंस को स्क्रीन प्रेजेंस से हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। वह अपनी हर फिल्म हो या सीरीज, उसमें जान फूंक देती हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं और हॉलीवुड में भी उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मंगवाया है।

हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस चिंतित हो गए। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के माथे और नाक से खून निकल रहा है।

खून से लथपथ हुआ प्रियंका चोपड़ा का माथा

प्रियंका चोपड़ा ने बीते गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सिटाडेल के सेट पर एक्शन करती हुईं नजर आ रही हैं। इसके बाद अब क्वांटिको एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक कोलाज पिक्चर शेयर की है।

पहली तस्वीर में एक्ट्रेस की नाक से खून निकल रहा है और उनके पूरा चिन खून से सना हुआ है, तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस के सिर से खून बह रहा है। दो अन्य तस्वीरों में उनकी आंख के नीचे चोट लगी हुई है और नील पड़ा हुआ है।

इसके अलावा प्रियंका ने एक और अन्य फोटो शेयर की है, जिसमें वह विंक करती हुईं नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका की ये सभी तस्वीरें उनकी अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज सिटाडेल के सेट की हैं, जिसको एक्ट्रेस पूरी तरह से एन्जॉय करती हुईं नजर आ रही हैं।

सिटाडेल के दूसरे सीजन की हुई घोषणा

प्रियंका चोपड़ा ने बीती शाम अपनी एक वीडियो शेयर की थी, जिसके बाद अब अपनी एक इंस्टा स्टोरी पर फैंस को ये खुशखबरी दी कि उनकी अमेजन प्राइम सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन आ रहा है। शो में वह एक बार फिर से रिचर्ड मैडेन के साथ फिर से नजर आएंगी।

हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने सिटाडेल ऑन प्राइम के पेज पर ये जानकारी दी। पहले सीजन में प्रियंका चोपड़ा ने एक एजेंट का किरदार निभाया था, जोकि फाइल के अनुसार मर चुकी हैं, लेकिन वह जिंदा है। अपने इसी किरदार को प्रियंका चोपड़ा आगे बढ़ाएंगी।

Next Story