मनोरंजन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक पोस्ट, कहा- 'तुम्हें पाकर ऐसा सुकून मिला...'

jantaserishta.com
17 Sept 2023 2:35 PM IST
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक पोस्ट, कहा- तुम्हें पाकर ऐसा सुकून मिला...
x
लॉस एंजेलिस: मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति व अमेरिकी पॉपस्टार पति निक जोनस के बर्थडे पर तस्वीरें शेयर की हैं। निक 16 सितंबर को 31 साल के हो गए और इस मौके पर प्रियंका ने कई फोटोज शेयर किए। उनमें से एक फोटो में वह निक के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में निक गोल्फ खेलते हुए सोलो शॉट करते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य फोटो में बेटी मालती मैरी भी नजर आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "अपनी जिंदगी का सबसे बड़ी रोमांचक चीज को मैं सेलिब्रेट कर रही हूं।"
''तुम वो हो निक जिसने मुझे ऐसे ऐसे समय पर पुश किया जब मुझे पता भी नहीं था कि वो चीज जिंदगी में असल में पॉसिबल होगी भी या नहीं... तुम्हें पाकर ऐसा सुकून मिला, जो मैंने कभी महसूस नहीं किया था। ऐसा प्यार किया जैसे केवल तुम ही कर सकते हो। मैं तुमसे प्यार करती हूं। आई लव यू माय बर्थडे गाय, मुझे उम्मीद है कि आपके सभी सपने हमेशा सच होंगे, हैप्पी बर्थडे बेबी।''
प्रियंका ने पोस्ट में लेकेशन "हैवन" भी टैग किया, जो शादी को लेकर उनकी खुशी को दर्शाता है। एक्ट्रेस ने बैंड के डोजर्स स्टेडियम शो से एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह कटआउट ड्रेस पहने हुए हैं और जोनस को देख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इनक्रेडिबल वीकेंड"। प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story