मनोरंजन
काम पर लौंटी प्रियंका चोपड़ा, ''सिटाडेल'' के सेट के शेयर की ग्लैमरस तस्वीर
Rounak Dey
10 May 2022 11:39 AM IST

x
100 से ज्यादा दिन NICU में बिताने के बाद उनकी नन्हीं परी घर आ गई, जिसकी खुशी वो बयां भी नहीं कर सकते।
'ग्लोबल एक्ट्रेस' प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में रहने वाली अन्य एक्ट्रेसेस में एक हैं। वह आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने पति निक जोनस संग इसी साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिए संगबेटी मालती मैरी का दुनिया में स्वागत किया था। बेटी के जन्म के पूरे 100 दिनों बाद कपल बेटी को अपने घर लाया, जिसके बाद न्यू पेरेंट्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वहीं बेटी का घर में वेल्कम करने के बाद प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म सिटाडेल के सेट पर पहुंच गई है, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान रेड आउटफिट में वह काफी हॉट लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पीसी ने लिखा- 'सिटाडेल के सेट पर लौट आई आई हूं।' एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह पति निक संग अपनी लाडली को सीने से लगाए नजर आईं थी। हालांकि इस तस्वीर में नन्हीं का चेहरा नजर नहीं आया था। बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि बीता महीना उनके और निक के लिए रोलर-कोस्टर जैसा था। 100 से ज्यादा दिन NICU में बिताने के बाद उनकी नन्हीं परी घर आ गई, जिसकी खुशी वो बयां भी नहीं कर सकते।
Next Story





