मनोरंजन

विवादों के बीच भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा, लाडली को गोद में लिए 'देसी गर्ल' ने पति संग यूं दिए पोज

Rounak Dey
31 March 2023 4:48 PM IST
विवादों के बीच भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा, लाडली को गोद में लिए देसी गर्ल ने पति संग यूं दिए पोज
x
हालांकि, तब वह बेटी और पति के साथ नहीं बल्कि अकेली ही देश आई थीं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिर वह लेटेस्ट वजह को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपने किसी बयान के चलते नहीं, बल्कि इंडिया में आने को लेकर। जी हा, प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग पहली बार अपने बेटी मालती मैरी को भारत लेकर आई हैं। उन्हें देश में आते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पति और बेटी के साथ स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका एयरपोर्ट के बाहर अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति निक जोनस भी उनके साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
कपल की लाडली इस दौरान बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा थाई हाई स्लिट पिंक ड्रेस में गॉर्जियस लग रही हैं, जबकि उनके पति ब्लू जैकेट के साथ डैनिम पैंट में परफेक्ट लग रहे हैं।
फैंस कपल को इंडिया में देखकर बेहद खुश हो रहे हैं। निकयांका का बेटी के साथ यूं भारत आना फैंस के लिए वाकई सरप्राइज है।
बता दें, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा इस साल की शुरुआत में इंडिया आई थीं। हालांकि, तब वह बेटी और पति के साथ नहीं बल्कि अकेली ही देश आई थीं।
Next Story