मनोरंजन

BAFTA में धमाके के लिए तैयार प्रियंका चोपड़ा, दिखा किलर फिगर

Triveni
12 April 2021 1:08 AM GMT
BAFTA में धमाके के लिए तैयार प्रियंका चोपड़ा, दिखा किलर फिगर
x
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शुमार है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रही हैं बल्कि हॉलीवुड के अवॉर्ड शोज में भी शिरकत करती हैं। ऐसे में अब प्रियंका BAFTA के लिए तैयार हैं।

प्रियंका का पोस्ट वायरल
कुछ ही देर पहले प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका का स्वैग भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। फैन्स के साथ ही साथ कई सितारे भी प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट कर चुके हैं।


BAFTA कब और कैसे देखें
74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) लोकल टाइम के मुताबिक शाम को सात बजे शुरू होगा, लेकिन भारतीय वक्त के मुताबिक हमारे यहां ये रात को साढ़े 11 बजे शुरू होगा। बता दें कि इस कार्यक्रम को सोनी लिव पर देखा जा सकता है। याद दिला दें कि शो का आयोजन दो दिन किया गया था, ऐसे में शनिवार के बाद आज शो का मुख्य आयोजन है।
आठ श्रेणियों के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा
गौरतलब है कि शो में प्रियंका चोपड़ा भी बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। वहीं बाफ्टा समारोह के पहले दिन की मेजबानी ब्रिटिश रेडियो की जानीमानी हस्ती क्लारा अमफो ने की. इस समारोह का आयोजन शनिवार को ऑनलाइन किया गया और इसमें आठ श्रेणियों के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।




Next Story