मनोरंजनप्रियंका चोपड़ा पहली बार पहुंचीं 'SONA', अपने रेस्टोरेंट के देसी खाने का लिया मजा
प्रियंका चोपड़ा पहली बार पहुंचीं 'SONA', अपने रेस्टोरेंट के देसी खाने का लिया मजा
Rounak Dey
27 Jun 2021 2:38 AM

x
प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपने बिजनेस में भी व्यस्त हैं। इस साल मार्च में उन्होंने न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट खोला था। प्रियंका काफी समय से लंदन में शूटिंग कर रही थीं इस वजह से वह यहां पर जा नहीं पाई थीं। अब काम से वक्त मिलते ही वह अपने रेस्टोरेंट पहुंचीं और देसी खाने का मजा लिया।
गोलगप्पे खाती दिखीं
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह गोलगप्पे खा रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह जानने वालों के साथ खाने की टेबल पर बैठी हैं।
Next Story