मनोरंजन
मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बप्पा से लिया बेटी के लिए आशीर्वाद
Rounak Dey
7 April 2023 10:45 AM IST

x
प्रियंका के साथ उनके कुछ दोस्त यार भी नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस वेस्टर्न ड्रेस में धमाका करने के बाद यहां सूट-सलवार में नजर आ रही हैं।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस समय पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपने घर मुंबई में आई हुई हैं। अपने इस दौरे के दौरान एक्ट्रेस को अंबानी के कल्चरल इवेंट में देखा गया था। और अब प्रियंका बेटी को लेकर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच गई है गणपति बप्पा का आशीर्वाद दिलवाने।
प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें बेटी को गोद में लिए पंडित जी से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में प्रियंका के साथ उनके कुछ दोस्त यार भी नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस वेस्टर्न ड्रेस में धमाका करने के बाद यहां सूट-सलवार में नजर आ रही हैं।
Next Story





