मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने भारत के 'Covid Vaccine Drive' की सराहना की, कही ये बात

Neha Dani
17 Jan 2021 2:54 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा ने भारत के Covid Vaccine Drive की सराहना की, कही ये बात
x
बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की सराहना की |

बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की सराहना की, और देश के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं का भी आभार व्यक्त किया. प्रियंका ने अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट किया, "ब्रावो इंडिया. बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण अभियान को शुरू करने के लिए भारतीय अधिकारियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य टीमों को बधाई. हमेशा आगे रहने वाले हमारे नायकों के प्रति आभार हैं, जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डाला है."

उनका यह ट्वीट यूनिसेफ इंडिया के आधिकारिक अकाउंट के एक ट्वीट के जवाब में आया है.


इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि 'मेड इन इंडिया' टीके 'आत्मनिर्भर भारत' की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं. भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के बाद सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए, शाह ने कहा कि राष्ट्र कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन रहा है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. साथ ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स 4' में भी दिखाई देंगी. फिल्म 'द मैट्रिक्स 4' इसी साल 2021 में रिलीज होगी.


Next Story