मनोरंजन
Priyanka Chopra ने अपनी सास Denise Jonas के जन्मदिन पर की पोस्ट, साथ ही की ये खास डिमांड
Rounak Dey
13 July 2021 5:18 AM GMT
![Priyanka Chopra ने अपनी सास Denise Jonas के जन्मदिन पर की पोस्ट, साथ ही की ये खास डिमांड Priyanka Chopra ने अपनी सास Denise Jonas के जन्मदिन पर की पोस्ट, साथ ही की ये खास डिमांड](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/07/13/1173340-14.gif)
x
खास बात ये है कि सास के जन्मदिन पर प्रियंका ने एक खास डिमांड की।
प्रियंका चोपड़ा का अपने ससुरालवालों के साथ काफी अच्छा कनेक्शन है। सास डेनिस जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका ने तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
सास के साथ कूल अंदाज
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर कीं उनमें से एक में दोनों टेबल के सामने बठी हैं और वे पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका और उनकी सास कूल अंदाज में हैं। इस दौरान दोनों ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। खास बात ये है कि सास के जन्मदिन पर प्रियंका ने एक खास डिमांड की।
सास से की ये डिमांड
तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे, अपनी जिंदगी में आपको पाकर मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं। आज आपको ढेर सारे प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं। लव एंड मिस यू।' आगे प्रियंका ने लिखा- 'हमें एक साथ और तस्वीरों की जरूरत है।'
Next Story