मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने सिर पर हाथ रखकर दिए ऐसे पोज, फैंस के दिलो में चली छुरिया
Shubhra Nandy
31 Jan 2021 11:41 AM IST

x
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी काफी नाम कमाया है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी काफी नाम कमाया है. हाल ही में एक्ट्रेस की 'द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)' फिल्म रिलीज हुई है, जिसे फैन्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Photoshoot) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं. प्रियंका की यह तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद भी आ रही हैं.
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अलग-अलग पोज दे रही हैं. फोटो में प्रियंका (Priyanka Chopra Photos) के बाल भी काफी खूबसूरत लग रहे हैं. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' है. जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने लंदन में खत्म की है. प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था. जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे.
Next Story





