मनोरंजन

निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने जमकर खेली होली, देखें अमेरिका का वायरल VIDEO

Neha Dani
19 March 2022 4:22 AM GMT
निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने जमकर खेली होली, देखें अमेरिका का वायरल VIDEO
x
जिसपर उन्होंने झुमके और नेकपीस कैरी किया था। तो वहीं निक व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट में नजर आए।

देशभर में 18 मार्च को रंगों का त्यौहार होली बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। चारों और इस रंगे के त्यौहार की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में फिल्मी सितारों ने अपने अपने अंदाज में होली (Holi) मनाई। इसी बीच अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अमेरिका में पति निक और दोस्तों के साथ होली खेली, जिसकी एक झलक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर पर होली के जश्न मनाया।






इस वीडियो में देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा निक के गले लगाने के लिए उनके पास गईं। दोनों ने एक दूसरे को किस किया और एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। प्रियंका ने एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ उनके बगीचे में मस्ती करती नजर आ रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने इसे कैप्शन लिखा, "ऐसे समय में कुछ खुशी पाने में सक्षम होना जब दुनिया इतनी डरावनी महसूस करती है, ऐसा आशीर्वाद है। सभी को होली की शुभकामनाएं। हमारे दोस्तों और परिवार को देसी की तरह होली खेलने के लिए धन्यवाद! धन्य महसूस कर रहा हूं . #photodump #happyholi #goodoverevil #festivalofcolours।"
एक तस्वीर में प्रियंका अपने स्विमिंग पूल के किनारे डेक पर लेटी हुई हैं। प्रियंका ने अपनी और निक की एक सेल्फी भी साझा की। आखिरी तस्वीर में जोड़े को उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ दिखाया गया, जिसमें जोनाथन टकर भी शामिल थे। इस खास मौके पर प्रियंका ने शॉर्ट्स, सैंडल के साथ एक व्हाइट कलर का टॉप पहना था जिसपर उन्होंने झुमके और नेकपीस कैरी किया था। तो वहीं निक व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट में नजर आए।


Next Story