मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने कुछ ऐसे मनाई ऐनीवर्सरी, सामने आया ग्रैंड सेलिब्रेशन का वीडियो

Neha Dani
2 Dec 2021 5:29 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने कुछ ऐसे मनाई ऐनीवर्सरी, सामने आया ग्रैंड सेलिब्रेशन का वीडियो
x
1 दिसंबर को कपल ने ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी और 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाजो से शादी हुई थी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और विदेशी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) आज यानी 2 दिसंबर को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहें हैं। आज ही के दिन साल 2018 में जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में दोनों एक दूजे के हुए थे। देसी गर्ल ने दो रीति रिवाजों से निक जोनस संग शादी रचाई थी। 1 और 2 दिसंबर को इस कपल की शादी हुई थी। 1 दिसंबर को कपल ने ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी और 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाजो से शादी हुई थी।



इस खास दिन को प्रियंका और निक ने काफी खूबसूरती से सेलिब्रेट किया है। निक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक ने अपनी और प्रियंका की ग्रैंड रोमांटिक डिनर डेट की झलक दिखाई है, जिसे देखकर दोनों को फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और वह कैमरे की ओर देखकर हाय का इशारा कर रही हैं। वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने लिखा है, '3 साल।'






तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने टेबल की झलक दिखाई है। इस टेबल पर एक कार्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है, 'मैरिड यू।' साथ ही दीवार पर लिखा है, 'हमेशा और हमेशा के लिए।' इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, 'सपने को जीना।'
शादी में प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए खर्च किए थे। प्रियंका निक की रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। हिन्दू रिवाज से हुई इस शादी में करीब 30 लाख में हुई थी। प्रियंका के इस डिज़ाइनर लहंगे को तैयार होने में करीब 3,720 घंटो का समय लगा था जिसके लिए 110 कारीगरों को काम करना पड़ा था।


Next Story