मनोरंजन

भारत के मदद के लिए आगे आए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

Triveni
29 May 2021 5:30 AM GMT
भारत के मदद के लिए आगे आए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
x
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कहने को शादी के बाद पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अमेरिका में जा बसी हो लेकिन आज भी अपने देश के प्रति अपना कर्तव्य पूरा कर रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कहने को शादी के बाद पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अमेरिका में जा बसी हो लेकिन आज भी अपने देश के प्रति अपना कर्तव्य पूरा कर रही हैं। देश इन दिनों भारत कोरोना वायरस से लड़ रहा हैं ऐसे में एक्ट्रेस ने बीते दिनों पति निक जोनस के साथ मिलकर अपने फाउंडेशन के तहत 22 करोड़ रुपए जुटाए थे। ताकि देश को कोविड 19 से जूझने में मदद मिल सके।

वहीं अब एक बार फिर ये कपल लोगों की मदद के लिए आगे आया है। हाल ही में देसी गर्ल ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से इस पेंडेमिक के बीच भूख और कुपोषण से लड़ रहे लोगों की मदद करने की अपील की है। प्रियंका और निक ने बताया कि अब गिव इंडिया फंडरेजर म्युनिसिपल वार्डस, म्युनिसिपल स्टाफ, अनाथालय, जरूरतमंद बुजुर्ग, पेशेंट्स, दैनिक मजदूर, प्रवासी श्रमिक और अन्य लोगों को पका हुआ भोजन और सूखा राशन देने में मदद करेगा।
प्रियंका ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "हमें जो सपोर्ट मिला, हम उससे बहुत खुश हैं और जैसा कि हम लगातार इंडिया के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करने के लिए फंड रेज कर रहे हैं। हम पूरे इंडिया में दूसरी क्रिटिकल नीड, भूख और माल न्यूट्रिशन के खिलाफ अपने सपोर्ट को आगे बढ़ाएंगे।"
निक जोनस ने भी इस वीडियो को शेयर किया कहा है कि- "अब तक आपके सपोर्ट से हमने अपने फंडरेजर के जरिए टुगेदर फॉर इंडिया के लिए हमने 1 मिलियन डॉलर से अधिक पैसे जुटाए हैं ताकि कोविड पेशेंट्स को ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा सके और इस महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर्स सेटअप किए जा सकें। आपके फंड्स से हमें 500 ऑक्सीजन कंसंटेटर, 422 ऑक्सीजन सिलेंडर्स और 6 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने में मदद मिली है।"
मालूम हो कि हाल ही में प्रियंका ने अपने पति निक के साथ मिलकर कोविड 19 फंडरेजर की स्थापना की थी, जिसके जरिए वह आज लोगों की मदद कर पा रही हैं। उनके अलावा इस वक्त सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार अजय देवगन भी अपने जी जान से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।


Next Story