मनोरंजन

Nick Jonas को सभी के सामने Priyanka Chopra ने स्टेज पर किया किस, फेस्टिवल का वीडियो वायरल

Rounak Dey
25 Sep 2022 8:05 AM GMT
Nick Jonas को सभी के सामने Priyanka Chopra ने स्टेज पर किया किस, फेस्टिवल का वीडियो वायरल
x
'सिटाडेल' और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' भी शुमार है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का अब विदेश में भी डंका बजता है। प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार हो चुकी हैं और उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी है। प्रियंका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और इसके अलावा वो फिल्मों के साथ ही साथ अन्य इवेंट्स में भी शिरकत करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल (Global Citizen Festival) को होस्ट किया। इवेंट के दौरान प्रियंका ने पति निक जोनस (Nick Jonas) को स्टेज पर किस भी किया, जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


निक- प्रियंका ने किया किस
बता दें कि शनिवार को न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस इवेंट को प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया। वीडियो में दिख रहा है कि जो जोनस, प्रियंका को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का अंबेसडर कहकर बुलाते हैं और इसके बाद निक कहते हैं, 'और मुझे उसे अपनी पत्नी कहने का सम्मान है। तो कृपया स्वागत करें प्रियंका चोपड़ा जोनस का।' प्रियंका को जोनस ब्रदर्स ने स्टेज पर बुलाया। निक ने बड़े ही गर्व के साथ प्रियंका को स्टेज पर बुलाया और जब एक्ट्रेस पहुंची तो निक ने बड़े ही प्यार के साथ अपनी पत्नी को किस किया और फिर स्टेज से चले गए। स्टेज पर प्रियंका ने आकर कहा- 'मैं तुम लोगों को डिनर पर मिलती हूं।'

फैन्स को पसंद आया वीडियो
वहीं प्रियंका ने इसके बाद इवेंट को होस्ट करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। निक और प्रियंका के फैन्स को कपल का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस और निक की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भद्दे कमेंट भी किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स'में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' भी शुमार है।

Next Story