मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा पति निक संग हुई रोमांटिक, इंटरनेट पर हुई वायरल
Shubhra Nandy
16 July 2021 11:25 AM IST

x
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार लुक के लिए काफी फेमस हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार लुक के लिए काफी फेमस हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. आए दिन सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं. वहीं उनके पति निक जोनस के साथ उनकी जोड़ी भी काफी फेमस है. हालही में दोनों की एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. ये फोटो उनके पति निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिखें रोमांटिक मूड में
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये रोमांटिक फोटो निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में देखा जा सकता है कि, प्रियंका और निक दोनों काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. इस फोटो में निक जोनस ने प्रियंका को बड़े प्यार से पकड़ा हुआ है. इस फोटो में निक ने ब्राउन कलर का सूट पहना हुआ है और प्रियंका ने रेड कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई है. दोनों की ये फोटो 2019 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के समय की है. जिसे निक ने अभी शेयर की है
प्रियंका चोपड़ा का करियर
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी. वहीं उनके काम की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' फिल्मों में देखा गया था. एक्टिंग के अलावा प्रियंका का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है. जिसका नाम है 'पर्पल पेबल्स पिक्चर्स' है. प्रियंका के इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्म प्रोड्यूस हुई हैं.
Next Story





