मनोरंजन
गर्भपात के अधिकार पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रियंका चोपड़ा हुई नाराज, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया रिएक्शन
Rounak Dey
26 Jun 2022 9:13 AM GMT
x
लेकिन अब हाल ही में कोर्ट ने इस 20 साल पुराने फैसले को दोबारा बदल दिया है, जिसपर प्रियंका का ऐसा रिएक्शन देखने को मिला है।
बॉलीवुड की जानी-मानी मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक और ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से भले ही थोड़ा दूर हैं। लेकिन वो अक्सर देश-विदेश में चल रहे चर्चित मुद्दों पर अपनी राय रखती हुई नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो इन दिनों खासा एक्टिव रहने लगी हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करने के साथ-साथ अब एक्ट्रेस अपने विचार भी शेयर करने लगी हैं।
दरअसल हाल ही में महिलाओं के गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (American Supreme Court) की एक घोषणा की थी। जिसके बाद से कई देशों में हलचल पैदा हो गई है। US के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं, हालांकि अमेरिका के बाहरी देश के लोग भी इसके खिलाफ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जिनमें भारतीय सेलेब्स का नाम भी सामने आ रहा हैं। कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस गर्भपात के गैर-कानूनी करार किए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और अब प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर रिएक्ट किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने गर्भपात के फैसले को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा (Michelle Obama) का एक पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट किया है। जिसमें मिशेल ने गर्भपात के गैर-कानूनी करार दिए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने भले ही अपने पोस्ट पर कुछ भी नहीं लिखा है, लेकिन उनकी खामोशी ही एक्ट्रेस का रिएक्शन साफ बयां कर रही है। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस प्रियंका को जमकर सपोर्ट करते दिखाई दिए हैं। कई लोगों का तो ये भी मानना है कि ये फैसला सिर्फ यूएस ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की महिलाओं के खिलाफ है।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जो गर्भपात पर उनकी राय को साफ करती दिखाई दे रहा है। प्रियंका द्वारा शेयर किए गए कोलाज फोटो में एक तरफ गन है, जिस पर लिखा है, 'कैरी करने के लिए स्वतंत्र हैं', दूसरी फोटो प्रेग्नेंट महिला के बेबी बंप की है, जिस पर लिखा है, "जबरदस्ती कैरी करना है।" इस पोस्ट के ऊपर एक कैप्शन है, जिस पर लिखा है कि, "सुप्रीम कोर्ट के दो फैसले बदनामी में रहेंगे।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि, यूएस में नागिरकों को गन कैरी करने का पूर्ण अधिकार है।
दरअसल ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि, अमेरिका में अबॉर्शन केस ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पहले के रो वर्सेज वेड फैसले को पलट दिया और अबॉर्शन का संवैधानिक अधिकार खत्म कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1973 में जब सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए महिलाओं को अपनी मर्जी से अबॉर्शन करने के लिए कहा था। तब एक केस ऐसा आया था जिसका नाम रो बनान वेड था। इसमें नॉर्मा मैककॉर्वी नाम की एक महिला के पहले से ही दो बच्चे थे और तीसरी बार वो गर्भवती थी। लेकिन उसे वो बच्चा अपने जिंदगी में नहीं चाहिए था।
इसके बाद उसने अमेरिका की फेडरल कोर्ट का रुख किया। वहां उनको बच्चा गिराने की पर्मीशन नहीं दी गई। लेकिन इसके बाद जब वो निराश होकर सुप्रीम कोर्ट गईं, तो वहां पर उनको बिना किसी परेशानी के पर्मिशन दे दी गई। कोर्ट की ओर से उस वक्त ये कहा गया था कि बच्चे को लेकर क्या करना है, इसका फैसला मां खुद लेगी। इसके बाद ये अधिकार महिलाओं को मिल गया। लेकिन अब हाल ही में कोर्ट ने इस 20 साल पुराने फैसले को दोबारा बदल दिया है, जिसपर प्रियंका का ऐसा रिएक्शन देखने को मिला है।
Next Story