मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने 'छेल्लो शो' को लेकर दिया ये रिएक्शन, फिल्म को बताया खास
Rounak Dey
9 Jan 2023 10:52 AM IST

x
प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रीमियर से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Priyanka Chopra Reaction On Chhello Show: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी वजह उनकी कोई तस्वीर होती है, तो कभी वो अपनी किसी वीडियो को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छा गई हैं। प्रियंका चोपड़ा नई तस्वीरों में अपनी बेटी के साथ नहीं बल्कि गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' (Chhello Show) के स्टार के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को लेकर अपनी राय भी रखी हैं। तो चलिए जानते है एक्ट्रेस ने क्या बात बोली है।
प्रियंका चोपड़ा ने 'छेल्लो शो' को लेकर दिया ये रिएक्शन
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजी गई गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म का शानदार बताया है। साथ ही साथ फिल्म के मेकर्स को लॉस एंजलिस में 'छेल्लो शो' का प्रीमियर रखने के लिए धन्यवाद भी दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में भारत की ओर से भेजा गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रीमियर से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा कुछ महीने पहले इंडिया आई थी। जिसके बाद ये खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग के लिए आई हैं। लेकिन बाद में ये खबर सही साबित नहीं हुई। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं।
Tagspublic relation latest newspublic relation newspublic relation news webdesktoday's big newstoday's important newspublic relation hindi newspublic relation big newscountry-world newsstate wise newshind newstoday's newsbig newspublic relation new newsdaily newsbreaking newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





