मनोरंजन
आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखा दिया बेटी का चेहरा, मालती मैरी की क्यूटनेस पर आया सबका दिल
Rounak Dey
23 Nov 2022 4:56 AM GMT

x
कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।
बाॅलीवुड और हाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनससोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह 83 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई। कपल ने इसी साल प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।
तब से प्रियंका और निक पहली बार माता-पिता के रूप में हर पल का आनंद ले रहे हैं। वैसे तो पीसी अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ अब आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को नन्ही परी का चेहरा दिखाया है। लेटेस्ट अपडेट में प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार सुबह अपनी बेटी मालती मैरी की एक तस्वीर शेयर की।
तस्वीर में हम उनकी बेटी का आधा चेहरा देख सकते हैं। इस अनमोल तस्वीर में नन्ही मुंचकिन अपने स्ट्रोलर में सुकून से सोईं हैं। इस दौरान मालती मैरी की आँखों को गर्म ऊनी टोपी से ढका हुआ देखा जा सकता है। यूं तो मालती मैरी का चेहरा आधा दिख रहा है लेकिन क्या आप कयास लगा सकते हैं कि क्या वह मां प्रियंका, पापा निक या फिर दोनों की काॅपी है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा-मेरा मतलब है ..." दिल की आंखों के इमोटिकॉन्स के साथ।
10 नवंबर, 2022 को जब प्रियंका भारत की अपनी यात्रा के बाद लॉस एंजिल्स लौटीं तो उन्होंने अपने पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती के साथ एक प्यारी फैमिली तस्वीर शेयर की थी।तस्वीर में प्रियंका अपनी बच्ची के साथ फिर से जुड़कर बहुत खुश लग रही थीं। वह अपने पति के साथ अपने घर में फर्श पर लेटी हुई दिखाई दे रही थी। तस्वीर में जहां पीसी अपनी लाडली को बाहों में लिए दिख रही थीं। वहीं निक दोनों को बेहद ही प्यार से निहार रहे हैं। बेटी को सीने से लगाने की खुशी पीसी के चेहरे पर साफ दिख रही थी। तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-Home।
काम की बात करें तो प्रियंका के पास इस समय कुछ प्रोजेक्ट लाइन में हैं। वह जल्द ही अमेरिकी फिल्म 'लव अगेन' में एक्टर सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ दिखाई देंगे। वह हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज़ सिटाडेल में दिखेंगी। इसके अलावा वह वह हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।
TagsJanta Se Rishta Latest NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se Rishta News WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsPublic Relations Hindi NewsPublic Relations Big NewsCountry-World Newsstate-wise newsHindi newstoday's newsbig newspublic relationsnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newscountry-foreign news

Rounak Dey
Next Story