मनोरंजन
Priyanka Chopra ने निक जोनस संग लिया बेस बॉल मैच का मजा, जोश भरे अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस
Rounak Dey
5 April 2022 8:35 AM GMT
![Priyanka Chopra ने निक जोनस संग लिया बेस बॉल मैच का मजा, जोश भरे अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस Priyanka Chopra ने निक जोनस संग लिया बेस बॉल मैच का मजा, जोश भरे अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/05/1575046-210b3819-84c0-423c-993b-fea2cb272869.webp)
x
कंप्लीट स्पोर्ट्समैन लुक में पूरी टीम के साथ दिख रहे हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अमेरिका में रह रही है। ये कपल इसी साल जनवरी में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। हालांकि अभी तक इस कपल ने अपनी बेटी की न तो कोई तस्वीर शेयर की है और ना ही नाम का खुलासा किया है। इसी बीच देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे निक जोनस बेस बॉल का मैच खेलते नजर आ रहे हैं।
तो वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा इस दौरान पति को चीयर करती भी दिखाई दे रही है। इस फोटो में निक जोनास इस तस्वीर में बेस बॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। संडे को उन्होंने गेम डे बनाकर परफेक्ट दिन बना दिया। कैजुअल लुक में प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा का ये कूल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपना कस्टमाइज्ड सैकेट पहन रखा है जिसमें उनके नाम के नीचे नंबर 2 लिखा हुआ है। साथ इसे उन्होंने मरुन कैजुअल ट्राउजर के साथ पेयर अप किया है। प्रियंका चोपड़ा ने पूरी टीम की भी तस्वीर शेयर की जिसमें निक जोनास नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर निक जोनास ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में शेयर की है जिसमें वो बेस बॉल खेलने के दौरान पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। निक जोनास इस तस्वीर में भी कंप्लीट स्पोर्ट्समैन लुक में पूरी टीम के साथ दिख रहे हैं।
Next Story