
x
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie Face)का फेस रिवील किया है
MUMBAI.बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie Face)का फेस रिवील किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी की फोटो शेयर की है। मालती की फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है। मालती की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।
ड्रेस में लिखा है देसी गर्ल
हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Mary Chopra Jonas) का चेहरा फैंस को दिखाया है। फोटो में मालती व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही है। उनकी ड्रेस में देसी गर्ल लिखा हुआ है। हालांकि इन तस्वीरों में मालती का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रियंका ने जनवरी महीने में सेरोगेसी (surrogacy) के जरिए बेटी को जन्म दिया था। तभी से फैंस उनकी बेटी का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे थे।
सरोगेसी से बेटी को दिया जन्म
प्रियंका, सैन डिएगो (San Diego)में 15 जनवरी को सेरोगेसी (surrogacy) के जरिए बेटी की मां बनी हैं। बेटी का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ है। जन्म के बाद एनआईसीयू (NICU )में 100 से ज्यादा दिन काटने के बाद,मालती घर आई थी। उन्होंने अपनी बेटी का कोई मॉडर्न नहीं बल्कि ट्रेडिशनल नाम रखा। प्रियंका ने अपने और निक के कल्चर को पूरा ख्याल में रखकर बेटी का नाम रखा है। उन्होंने बेटी का नाम मालती मैरी (Malti Marie) रखा है। मालती का हिंदी में अर्थ होता है सुगंधित फूल, जबकि लैटिन भाषा में मैरी का अर्थ समुद्री स्टार होता है।
इस साल हुई थी इस कपल की शादी
प्रियंका और निक 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान (Rajastan) के उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों के बीच 10 साल का अंतर है। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे है।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका जल्द ही फिल्म जी ले ज़रा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी दिखाई देंगी। इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में प्रियंका 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'सिटाडेल' फिल्मों में नजर आएंगी।

Rani Sahu
Next Story