मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा की बिकिनी फोटो पर किया कमेंट, लगता है इंस्पायर्ड

Nilmani Pal
24 Sep 2021 3:07 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा की बिकिनी फोटो पर किया कमेंट, लगता है इंस्पायर्ड
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इस वेकेशन में परिणीति के साथ उनका परिवार भी मौजूद हैं। परिणीति के इस मालदीव वेकेशन के कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने एक बिकिनी फोटो (Parineeti Chopra Bikini Picture) शेयर की है, जिस पर बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी कमेंट किया है। दरअसल हाल ही में परिणीति ने एक बिकिनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति रेड बिकिनी में काफी हॉट नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में परिणीति की प्यारी सी स्माइल भी देखने को मिल रही है। परिणीति की इस फोटो पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।

परिणीति की इस बिकिनी फोटो को फैन्स और सितारे खूब पसंद कर रहे हैं। परिणीति ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- Sunburnt, ऐसे में बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है इंस्पायर्ड है, शायद।' जिस पर परिणीति ने रिप्लाई किया, 'शायद नहीं, पक्का।' याद दिला दें कि परिणीति मालदीव से खूब फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई के साथ गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में परिणीति अपने भाई के साथ फिल्म कलंक का टाइटल ट्रैक गाती दिख रही थीं। बता दें कि परिणीति फिल्मों में भी गाने गा चुकी हैं।

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में बीते कुछ वक्त में रिलीज हुई हैं। हालांकि परिणीति की आखिरी तीनों रिलीज फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं परिणीति जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी।


Next Story