

x
निक अपनी बेटी को नहलाता है। उसके डायपर भी बदलता है।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने समंदर के किनारे फैमिली मेंबर्स और दोस्तों संग पार्टी की थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। इसमें रेस्टोरेंट में डिनर करने से लेकर पति निक जोनस को किस करने तक के पल कैद हैं। प्रियंका बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। उनकी मॉम मधु चोपड़ा ने भी खूब इंजॉय किया। वो दामाद संग रेत के किनारे डांस करती भी दिखाई दीं। ये वीडियो देखने के बाद फैंस बहुत खुश हैं कि एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के हर पल को जी रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस के एक फैन पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें पहली झलक तब की है, जब वो पर्पल कलर की ड्रेस पहनकर डिनर टेबल पर बैठी हुई हैं और ड्रिंक इंजॉय करने के लिए तैयार हैं। वो कैमरे में पोज दे ही रही होती हैं, तभी निक उन्हें लिप किस कर लेते हैं। दूसरी झलक पूल पार्टी की है। इसके बाद प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में रेत पर नंगे पांव झूमती नजर आ रही हैं। उनके पीछे निक भी हैं। फिर निक अपनी सास के साथ डांस करते हैं। निक ने प्रियंका के बर्थडे पर आसमान को रोशनी से भर दिया। दोनों इस खास पल को एकटक देखते नजर आए।
बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद एक्ट्रेस का पहला बर्थडे
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) इसी साल पैरेंट्स बने हैं। उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी से हुआ, जिसका नाम मालती मैरी रखा है। बेटी के जन्म के बाद ये एक्ट्रेस का पहला बर्थडे है। जब बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई थीं, तब उनमें से एक में मालती भी नजर आ रही थी। हालांकि, उसका चेहरा रिवील नहीं किया गया था। फोटो में उसके फेस पर दिल वाला इमोजी बना हुआ था। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया था कि निक और PC अभी बेटी का चेहरा दुनियावालों को नहीं दिखाएंगे। वे मालती के एक साल का होने के बाद उसका चेहरा दिखाएंगे। इसके साथ ही मधु ने ये भी बताया था कि उनकी बेटी और दामाद मिलकर उनकी नातिन का ख्याल रख रहे हैं। निक अपनी बेटी को नहलाता है। उसके डायपर भी बदलता है।
Tagsकुछ यूं मनाया था प्रियंका चोपड़ा ने अपना 40वां जन्मदिनप्रियंका चोपड़ा समंदर किनारे निक जोनसप्रियंका चोपड़ा बिताई थी शामप्रियंका चोपड़ानिक जोनसPriyanka Chopra celebrated her 40th birthday like thisPriyanka Chopra Nick JonasPriyanka Chopra had spent the evening on the beachPriyanka ChopraNick Jonas
Next Story