मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा 'टेक्स्ट फॉर यू' टीम के साथ लंदन में फंसी, कोरोना की नई स्ट्रेन से एक्ट्रेस का हुआ ये हाल

Gulabi
24 Dec 2020 3:46 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा टेक्स्ट फॉर यू टीम के साथ लंदन में फंसी, कोरोना की नई स्ट्रेन से एक्ट्रेस का हुआ ये हाल
x
प्रियंका चोपड़ा और फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की टीम कुछ दिनों से यूनाइटेड किंगडम में फंसी हुई है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हालिया खबरों के अनुसार फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की टीम कुछ दिनों से यूनाइटेड किंगडम में फंसी हुई हैl इसका कारण यह है कि कोरोनावायरस की नई स्ट्रेन के चलते यात्रा प्रतिबंधों को लगाया गया है। कोरोनावायरस की नई स्ट्रेन पहले के मुकाबले अधिक संक्रमणकारी है जोकि यूनाइटेड किंगडम पाई गई हैl इसके चलते सरकार ने आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया हैंl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में कर रही थीl


अब खबर है कि वह वहीं फिल्म की क्रू के साथ फंस गई हैl दरअसल यूनाइटेड किंगडम के कई शहर टायर फोर लॉकडाउन के अंतर्गत हैं जो कि उच्च दर्जे का लॉकडाउन माना जाता हैl इसका कारण यह है कि कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन पहले के मुकाबले काफी अधिक संक्रमणकारी बताया गया हैl प्रियंका चोपड़ा और उनकी टीम फिल्म की शूटिंग जनवरी तक करने वाली थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम सभी को अमेरिका भेजने की तैयारी कर रहा हैl







एक सूत्र ने मिड डे कोबताया, 'फिल्म की शूटिंग रोक दी गई हैl इस समय उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता सभी कलाकारों और क्रू को वापस भेजना हैl अमेरिका जाने के लिए विशेष परमिशन मांगी गई है लेकिन लॉकडाउन के चलते प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ लंबा समय लग सकता हैl ऐसा लगता है कि प्रियंका और फिल्म की यूनिट को यूनाइटेड किंगडम में कुछ समय तक रुकना पड़ेगाl'



Next Story