मनोरंजन

Priyanka Chopra ने वर्ल्ड लीडर्स से यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए मांगी मदद, वीडियो वायरल

Neha Dani
9 April 2022 8:16 AM GMT
Priyanka Chopra ने वर्ल्ड लीडर्स से यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए मांगी मदद, वीडियो वायरल
x
इसमेंमें उन्होंने लिखा था–'स्टैंड अप फॉर यूक्रेन।'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उन हसीनाओं में से हैं जो देश हो या विदेश जब भी कहीं सकंट आता है मदद से कभी पीछे नहीं हटतीं। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने ईस्टर्न यूरोप में यूक्रेन से आए शरणार्थियों के लिए मदद की गुहार लगाई है। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें वर्ल्ड लीडर्स से इन शरणार्थियों के लिए मदद की गुहार लगाते देखा जा सकता है।

शेयर किए इस वीडियो में प्रियंका कहती हैं-'वर्ल्ड लीडर्स ये मेरी आपसे डायरेक्ट अपील है जो भी एक्टिविस्ट और वकील ईस्टर्न यूरोप में यूक्रेन से आए शरणार्थियों की मदद कर रहे हैं उनकी मदद के लिए आप आगे आएं। हम यूक्रेन से आए शरणार्थियों के लिए आपकी मदद चाहते हैं।'
अपनी बात जारी रखते हुए प्रियंका ने कहा-'हर दिन करीब 2 मिलियन लोग अपने पड़ोसी देश से डरकर भाग रहे हैं। खुद के लिए सुरक्षित जगह तलाश कर रहे हैं।यूक्रेन के अंदर ढाई मिलियन के करीब बच्चे खो गए जो एक बड़ा नंबर है।


इस नंबर में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर नौजवान लोगों के लिए ये बहुत बड़ा ट्रॉमा है। वह हर रोज ऐसी चीजें देख रहे हैं, जो शायद उनके दिमाग में हमेशा के लिए रह जाएंगी। वह कभी भी पहले जैसे नहीं हो पाएंगे। उन्होंने अब तक जो कुछ भी अपनी आंखों से देखा, वह बहुत ही ज्यादा डिस्टर्बिंग है।'
प्रियंका आगे कहती हैं- 'मैं जर्मनी, यूके, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया और सभी वर्ल्ड लीडर्स से अपील करती हूं कि जब भी आप मिलें इस पर जरूर विचार करिएगा कि इन लोगों की आप कैसे मदद कर सकते हैं ? कैसे इनके लिए फंड इक्ट्ठा कर सकते हैं? क्या आप इन शरणार्थियों की मदद के लिए आगे आएंगे। मेरी विनती है कि जितने भी लोग इस वीडियो को देख रहे हैं वह इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि,यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके जिससे हमारे लीडर्स को भी यह पता लग सके, कि हमें एक-दूसरे के लिए खड़े होना है। एक-दूसरे की मदद करना है। यह अब तक का सबसे बड़ा शरणार्थी क्राइसेस है, जो हमने देखा है। '
इससे पहले भी प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए यूक्रेन को लेकर अपना सपोर्ट जाहिर किया था।उन्होंने एक ग्लोबल सिटीजन कैंपेंन की शुरुआत करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इसमेंमें उन्होंने लिखा था–'स्टैंड अप फॉर यूक्रेन।'


Next Story