मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी के लिए अमेरिका वाले घर में रखी पूजा, पंडित ने शेयर की तस्वीर
Rounak Dey
8 May 2022 10:14 AM GMT

x
फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में होंगी।
निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दुनियाभर के सबसे पॉप्युलर सिलेब्रिटी कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों के करोड़ों फॉलोअर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद निक जोनस को इंडिया में भी काफी फॉलो किया जाता है। अब निक की एक हालिया तस्वीर सामने आई है जिसमें वह कुर्ते-पायजामे में पोज देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर निक और प्रियंका के लॉस ऐंजिलिस वाले घर में रखी गई पूजा के बाद की है।
पूजा करने वाले पंडित ने शेयर की है तस्वीर
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जनवरी के महीने में सोरोगेसी के जरिए एक बच्ची के पैरंट्स बने हैं। बताया जा रहा है कि अपनी बच्ची की खुशहाली के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर में पूजा रखी थी। निक-प्रियंका के घर में पूजा करने वाले पंडित मंजू दत्त ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज निक जोनस के साथ।' तस्वीर में निक नीला कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर टीका लगा हुआ है। पंडित मंजू दत्त पहले भी प्रियंका चोपड़ा के घर पर पूजा कर चुके हैं।
इन फिल्मों में प्रियंका आएंगी नजर
इस तस्वीर को देखकर प्रियंका और निक के फैन्स भी यही अंदाजा लगा रहे हैं कि यह पूजा उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए रखी गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार अपनी हॉलिवुड फिल्म 'द मेट्रिक्स रिसरक्शंस' में नजर आई थीं। अब वह हॉलिवुड की रोमांटिक कॉमिडी फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। बॉलिवुड की बात करें तो अब प्रियंका फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में होंगी।
Next Story