मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी संग पूल में की मस्ती, वायरल हुई तस्वीरें

Ritisha Jaiswal
8 Aug 2022 4:51 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी संग पूल में की मस्ती, वायरल हुई तस्वीरें
x
प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद से अपनी लाइफ जमकर एंजॉय कर रही हैं। बेटी ने उनकी फैमिली को कंप्लीट कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद से अपनी लाइफ जमकर एंजॉय कर रही हैं। बेटी ने उनकी फैमिली को कंप्लीट कर दिया है। इस रविवार को एक्ट्रेस ने परिवार संग पूल में जमकर मस्ती की और उनकी इस पूल पार्टी में बेटी मालती मैरी ने भी पूरा साथ दिया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने मजेदार संडे की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें मम्मी-पापा के साथ मालती भी नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इनमें से कुछ फोटोज लंच टेबल पर सजी क्रॉकरी और ब्रेकफास्ट की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'संडे विद सोना होम।' एक फोटो में नैपकीन पर मालती ने हाथ रखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में प्रियंका और निक पूल में बैठे हुए दिख रहे हैं, उनके बीच में मालती भी बैठी हुई है। हमेशा की तरह इस बार भी प्रियंका ने बेटी का चेहरा छिपा दिया।
मालती के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने कुछ वीडियो भी शेयर किए, जिनमें वे पूल में जाने से पहले अपने बड़े से बाथरूम में बालों में प्रोटेक्शन के लिए क्रीम लगाते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में वो ब्लैक कलर की डिजाइनर बिकिनी और व्हाइट कैप पहने डांस कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके खाते में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'सिटेडल' की शूटिंग खत्म की है, जो उनकी डेब्यू वेब सीरीज है। 'सिटेडल' जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' शामिल हैं। प्रियंका के खाते में फरहान अख्तर की एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अलिया भट्ट भी शामिल हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।


Next Story